यमुनानगर : ट्रक चालक ने किशोरी को बंधक बनाकर ट्रक में रखा, कई बार किया दुष्कर्म

0
280
rape
rape

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
शहर के कैंप क्षेत्र से ट्रक चालक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां आरोपित ने किशोरी को दो दिन तक ट्रक में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल से बचकर किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना करीब 2 सप्ताह पहले की है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपित ट्रक चालक पर दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 19 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 21 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर लौटी। उस समय वह बहुत डरी और सहमी हुई थी। उसके जोर देने पर पूछने पर उसकी बेटी ने उसे बताया कि 19 जुलाई को जम्मू कॉलोनी निवासी ट्रक चालक मनोज उसे रादौर रोड पर जूस की दुकान पर मिला था। तब मनोज उसे बहला फुसला कर अपने साथ आॅटो में बिठाकर दामला पुल से आगे ढाबा पर ले गया। जहां आरोपित मनोज का ट्रक खड़ा था। आरोपित ने उसे अपने ट्रक में बिठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित मनोज ने उसे अपने ट्रक में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। आरोपित ने उससे वहीं पर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने दिन रात उसे ट्रक में ही बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गलत काम करता रहा। 21 जुलाई की सुबह आरोपित उसे अपने ट्रक से उसी ढाबा पर उतारकर चला गया। आरोपित ने उसे इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी लड़की किसी तरह घर पहुंची। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित ट्रक चालक मनोज के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपित पुलिस गिरफ्त में होगा।

SHARE