आरपीएस के होनहारों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी को नमन किया

0
322
The promising RPS saluted Gandhi ji by running a cleanliness campaign

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

  • गांधी जी व शास्त्री जी दोनों महानविभूतियां देश का गौरव: डॉ. पवित्रा राव

आरपीएस विद्यालय द्वारा गांधी जयंती पर एक सप्ताह के लिए स्वच्छता अभियान शुरू किया जो 9 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन अभियान के शुभारंभ पर विद्यालय के बच्चों ने शहर में श्लोगन व बैनरों के साथ स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकालते हुए शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने दोनों ही सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर वहां उपस्थित लोगों को भी स्वच्छता का संदेश देते हुए गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने करते हुए गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं को श्रमदान के लिए रवाना किया।

पूरा देश गांधी के जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाता है

इस मौके पर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने देश की दोनों महानविभूतियों को नमन करते हुए कहा कि हर वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। गांधी जी का जन्मदिवस पूरा राष्ट्र राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है और उनके सत्य व अहिंसा के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। शास्त्री जी भी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे और सादगी भरा जीवन व्यतीत करते थे। आज पूरा राष्ट्र इन दोनों महानविभूतियों द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन कर रहा है। आरपीएस ग्रुप के सीईओ इंजी. मनीष राव ने कहा कि गांधी जी के विचारों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र ने भी इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित कर रखा है। गांधी ने सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त जान फूंकी। उनकी जयंती पर अहिंसा और स्वच्छता का पाठ बच्चों को पढ़ाया जाता है। उन्होंने बच्चों को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य करते हुए राष्ट्र की उन्नति में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि गांधी जयंती पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने शहर के बस स्टैंड पर अड्डा इंचार्ज हवासिंह के नेतृत्व में तथा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने यहां कूड़े-कचरे के साथ-साथ अनावश्यक घास-फूंस को उखाड़कर दोनों ही परिसरों को साफ-सुथरा बनाते हुए उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए लड़ने के अपने अहिंसक तरीकों के लिए गांधी जी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में महात्मा गांधी जी को सादे जीवन, सरलता और समर्पण के साथ जीवन जीने के सर्वोत्तम आदर्श के रूप में जानते हैं। इस मौके पर बस अड्डा इंचार्ज हवासिंह, स्टेशन अधीक्षक अशोक यादव, अनिल कुमार, विक्रम, अविनाश, जसवंत, वेदप्रकाश, जितेन्द्र, राजेन्द्र, कुलदीप, मदन, अनूप, धोलू पाली, महेश आईटी सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE