श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाने और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

0
336
The people of Tyagi community demonstrated against the Uttar Pradesh government
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर : 
महिला से मारपीट व अभद्रता करने के आरोपित नोएडा के श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाने और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को  त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सुशील कुमार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें श्रीकांत त्यागी को रिहा किए जाने की मांग की गई।

महिला और श्रीकांत त्यागी के बीच वाद-विवाद

त्यागी समाज के जिला प्रधान रमेश ने बताया कि कानून सबके लिए एक समान है। जिस तरह से पेड़ लगाने को लेकर इतना बड़ा बवाल किया गया है। वह सरासर गलत है। श्रीकांत त्यागी एक पार्क में पेड़ लगा रहे थे कि वहां पर एक महिला ने आकर रोक दिया। महिला और श्रीकांत त्यागी के बीच वाद-विवाद हो गया। सरकार पेड़ लगाने को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध तरीके से पुलिस ने हिरासत में रखा हुआ है। जहां पर पुलिस उनको टार्चर और परेशान कर रही है। एक नेता के दबाव में आकर पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। श्रीकांत त्यागी के घर की बिजली व पानी काट दिया। उस पर गैंगस्टर लगा दिया गया। यह कार्रवाई द्वेषपूर्ण है। इसका समाज पुरजोर विरोध करता है। उत्तर प्रशासन श्रीकांत पर लगी गैंगस्टर हटाए और उसे रिहा करें। इस दौरान राकेश त्यागी, अनिल त्यागी, अरूण त्यागी, मुकेश, विनय, सागर शर्मा, दुष्यंत त्यागी, राहुल त्यागी, बिट्टू त्यागी, अजय त्यागी आदि भी मौजूद रहे।
SHARE