महेंद्रगढ़ : शिवरात्रि पर हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा शिवालय

0
354
devotees offering prayers
devotees offering prayers

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
क्षेत्र में शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने भगवान चंद्रमोली पर जलाभिषेक कर भगवान शंकर की अराधना की। दिनभर मंदिरों में हर-हर महादेव के नारे गूजंते रहे। शहर के अधिकतर मंदिरों में भक्तों की कतार भी देखने को मिली। शहर के प्रसिद्ध मोदाश्रम मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शिव मंदिरों में सुबह से ही महिला-पुरुषों ने पहुंचकर बेलपत्र, धतूरा, भांग, मिष्ठान, दूध चढ़ाकर विधिविधान के साथ पूजा पाठ किया गया। शहर के मोदाश्रम मंदिर, मौहल्ला कयामपुरा स्थित विकटेश्वर मंदिर, बह्मचारी आश्रम स्थित शिव मंदिर, अनाज मंडी स्थित मंदिर, मौहल्ला वाल्मीकि के मंदिर, मौहल्ला सैनी पुरा स्थित शिव मंदिर के अतिरिक्त अन्य मदिरों में शिव भक्तों ने भगवान चंद्रमोली पर जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में सुबह व शाम हुई विशेष आरती में भक्तों ने हिस्सा लेकर अपनी आस्था जताई।
दोहान नदी स्थित प्राचीन मोदाश्रम में शिवरात्रि पर मेला लगा। इस मौके पर शिव भक्तों द्वारा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजे भगवान शंकर का मंदिर आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मेले में कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए पूरे मंदिर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान खिलौने की स्टॉल पर बच्चों की भीड़ देखने को भी मिली। मेले में आए भजन मंडली ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। मोदाश्रम के प्रधान बच्चन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

SHARE