तीज त्योहार भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की अमूल्य धरोहर : डा. जयपाल शर्मा

0
385
Dr. Jaipal Sharma
Dr. Jaipal Sharma
संजीव कुमार, रोहतक :
हरियाली तीज का पर्व हम सबके लिए उल्लास का अवसर लेकर आता है। यह पर्व, धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा के साथ दांपत्य जीवन की प्रगाढ़ता का संदेश भी देता है। यह विचार गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज रोहतक में आयोजित ‘तीज महोत्सव’ में कालेज प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने रखे। उन्होंने कहा अपनी संस्कृति की भावना और उद्देश्यों को भूले नहीं। तीज त्योहार भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। विधित रहे आज गौड़ कालेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वधान में हरियाली तीज पर कार्यक्रम हुआ। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी  पिंकी ने बताया कि हरियाणवी व्यंजन घेवर, सुहाली से सबको हरियाली के पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हरियाली तीज पर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की दीघार्यु के लिए व्रत करती है। इस मौके पर प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा, डा. धर्मवीर शर्मा, डा. दलबीर कौशिक, पिंकी चौहान, मंजू शर्मा, डा. सीमा शर्मा, मनीषा कौशिक, डा. कपिल कौशिक, डा. उपासना, डा. मंजू नांदल, सुरेश, मनोज व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

SHARE