करनाल: प्रदेश में इनैलो एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रही है : रामेश्वर दास  

0
234
ind
ind
प्रवीण वालिया, करनाल: 
इंडियन नैशनल लोकदल की हल्का स्तरीय मीटिंग पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला प्रभारी रामेश्वर दास व चतर सिंह कश्यप ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान यशबीर राणा ने की। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेण्डा संगठन का विस्तार करना था। संगठन विस्तार के तहत करनाल विधानसभा क्षेत्र को चार जोनों में बांटकर जोन अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिनमें अर्बन जोन के अध्यक्ष राजेश विज, ओल्ड सिटी जोन संजय काम्बोज, रामनगर जोन में बनवारी लाल धानिया, काछवा जाने में कर्मबीर सरपंच को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद जोन की कार्यकारिणी गठित होगी तथा हर गांव में ग्राम कमेटी व बूथ कमेटी गठित की जाएगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी रामेश्वर दास ने कहा कि आज प्रदेश की जनता के सामने इनैलो एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रही है। आने वाला समय इनैलो का है। जिला प्रधान यशबीर राणा ने कहा जजपा व भाजपा का कार्यकर्ता आज किसी गांव या शहर के वार्ड में मीटिंग करना तो दूर घुसने का साहस भी नहीं कर सकता। जयपाल पूनिया ने भी अपने विचार रखे। हल्का अध्यक्ष ओम प्रकाश सलुजा ने अपने हल्के की कार्यकारिणी का परिचय करवाया तथा मजबूत संगठन का वायदा किया। जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला के नेतृत्व में एडवोकेट मुकेश सिंगला, प्रदीप गुप्ता व राजीव शर्मा ने इनैलो का दामन थामा। जिला यूनिट की और से नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर जोगा सिंह डबरी, बिन्दर गुराया, कुलदीप मान, कृष्ण फौजी, बलवान वाल्मीकि, शौकीन राणा, मदन लाल शर्मा, मनोज काम्बोज, हुक्म सिंह कार्यालय सचिव, जितेन्द्र स्टौण्डी एवं सभी जोन प्रभारी भी उपस्थित थे।
SHARE