Swati Maliwal spoke after divorce, my happy story came to an end:तलाक के बाद स्वाति मालीवाल बोलीं, मेरी सुखद कहानी का अंत हो गया

0
257

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आज तलाक हो गया। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर पर खुद दी। उनके पति नवीन जयहिंद के साथ अब उनका तलाक हो गया जिसके लिए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सुखद कहानी का अंत हो गया। हालांकि पति नवीन जयहिंद के साथ तलाक के क्षण को उन्होंने दुखद बताया और कहा कि हम इस पल को साथ बिता सकते थे, मगर अब उसे मिस करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘सबसे दुखद पल तब होता है जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है। मेरी हो गई है। मेरा और नवीन का तलाक हो गया है। कई बार बहुत शानदार लोग भी एक साथ नहीं रह पाते हैं। मैं हमेशा उन्हें और हमारा जीवन, जो हम साथ बिता सकते थे, उसे मिस करूंगी।’आगे लिखा, ‘मैं हर रोज भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हमें और इस तरह के लोगों को ऐसे दर्द से लड़ने की शक्ति दे।’ गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल महिलाओं के लिए अवाज उठाती रहीं हैं। निर्भया केस के लिए वह कई दिनों तक अनशन पर बैठी थीं। उनके पति नवीन जयहिंद हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। नवीन अन्ना आंदोलन के वक्त से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं।

SHARE