Swami Vivekananda Jayanti : देश और समाज की दशा और दिशा उस राष्ट्र के युवा करते हैं तय:- डॉ. रामपाल सैनी

0
105
स्वामी विवेकानंद जयंती
स्वामी विवेकानंद जयंती

Swami Vivekananda Jayanti, करनाल,12 जनवरी, इशिका ठाकुर
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन करते हुए स्वामी विवेकानंद युवा कल्ब के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ रामपाल सैनी ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है जिसे समूचा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाता है।

विवेकानंद ने युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए मूलमंत्र दिया था कि ” उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” वे युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का प्रमुख ध्वजवाहक मानते थे। किसी भी देश और समाज की दशा और दिशा उस राष्ट्र के युवा तय करते हैं, दुनिया में जितने भी राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बदलाव हुए हैं उनके सूत्रधार युवा ही रहे हैं। दरअसल युवा ही किसी देश के वर्तमान और भूतकाल के सेतु होते हैं जिनके साकारात्मक ऊर्जा से बदलाव संभव हो पाता है। इनके जन्म दिवस को हर वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ आर पी सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को अल्पायु में ही अपनी बौद्धिक क्षमताओं से पुरे विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उन्हें आदर्श के रूप में अपने व्यवहार और चरित्र में स्थापित करना होगा। तभी देश के युवाओं को सही दिशा मिलेगी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी अनेक अद्भुत घटनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में डॉ लवनीश बुद्धिराजा, डॉ जितेन्द्र चौहान, डॉ विजय कुमार, प्रो सुगम गुप्ता,हैड क्लर्क हरि सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  : Blood Donation Camp : वक्त का हर एक क्षण और रक्त का हर कण होता है बहुमूल्य

यह भी पढ़ें  : Birth Anniversary Of Swami Vivekananda : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE