BJP MLA Harvindra Kalyan: आयुर्वेद को अपनायें: हरविंद्र कल्याण

0
86
भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण
भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण
  • खुद भी ली खांसी की दवा, तुरंत मिला आराम
  • कलहेड़ी और जमालपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Aaj Samaj (आज समाज),BJP MLA Harvindra Kalyan, प्रवीण वालिया, करनाल, 12 जनवरी: 
घरौंडा हलका के भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने लोगों से अपील की है कि वे आयुर्वेद को अपनायें। आयुर्वेद बीमारी को जड़ से खत्म करता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यह 5 हजार साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है जो हमारी आधुनिक जीवन शैली को सही दिशा देने व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी आदतें विकसित करने में सहायक है।

श्री कल्याण आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के गांव कलहेड़ी और जमालपुर पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आयुष विभाग के स्टॉल से खुद खांसी की दवा ली जिससे उनके खराब गले भी को तुरंत आराम मिला। कलहेड़ी में एएमओ डॉक्टर वीनिता की टीम द्वारा 105 लोगों को जांच के बाद मुफ्त दवाई दी गई।

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई : जगदीश राणा

विधायक ने सर्वप्रथम दोनों गांवों में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत की। इससे पहले हरियाणा के विकास पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई गई। आज युवा उत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन भी एलईडी के माध्यम से सुनाया गया। गायक बिजेंद्र एंड पार्टी की ओर से विकासात्मक गीत प्रस्तुत किए गए। कलहेड़ी में पूर्व चेयरमेन रमेश बैरागी और जमालपुर में जगदीश राणा ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। कलहेड़ी में सरपंच विजेंद्र और जमालपुर में बलविंद्र ने विधायक का स्वागत किया और गांव में पिछले 9 सालों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

विधायक श्री कल्याण ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि 1983 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिया गया प्रेरक भाषण बहुत अधिक सराहा गया। उस समय विदेशी प्रतिनिधियों को भी स्वामी जी के भाषण से पता चला कि भारत की प्राचीन संस्कृति कितनी समृद्ध है। श्री कल्याण ने कहा कि देश की जिस प्राचीन संस्कृति को मुगलों और अंग्रेजों ने हजार साल तक तहस-नहस किया उसे भाजपा सरकार फिर से मजबूत करने में लगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अगले 23 सालों में भारत विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल हो। यह तभी संभव होगा जब हर जिम्मेदार व्यक्ति कर्त्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेगा।

50 से 100 लोगों के काम मौके पर हो रहे हैं

श्री कल्याण ने बताया कि यात्रा अब तक हलके की 72 पंचायतों को कवर कर चुकी है। अगले 10-12 दिनों में बाकी पंचायत को भी कवर कर लिया जाएगा। हर गांव में पेंशन, राशन कार्ड, आधार अपडेशन, बीपीएल, आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे 50 से 100 लोगों के काम मौके पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय योजनाएं तो बनती थीं। कर्ज व बिल माफी, गरीबी हटाने जैसे नारे भी खूब लगाए जाते थे पर जिन लोगों के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं उन्हें इनका कभी फायदा नहीं हुआ। क्योंकि योजनाएं धरातल पर नहीं पहुंचती थी।

एक समय था जब शिक्षक भी तबादलों के लिए विधायकों व मंत्रियों के आगे पीछे सचिवालय के गलियारों में चक्कर लगाते रहते थे लेकिन अब ऑनलाइन स्थानांतरण नीति ने शिक्षकों को सम्मान से नौकरी करने का अवसर दिया है। शिक्षकों का कार्य विद्यार्थियों को शिक्षा देना, उन्हें अच्छे संस्कार देकर श्रेष्ठ नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि आज व्यवस्थाएं मजबूत हो रही हैं। झूठ और बहकावे की बातें अब नहीं चलने वाली। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के अर्थ को बदला है। एक समय ऐसा था जब राजनेताओं को अपना घर भरने की चिंता अधिक रहती थी उनके लिए समाज प्राथमिकता नहीं होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य जन सेवा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नौकरियां मेरिट पर मिल रही हैं। गरीबों के बच्चे अफसर बन रहे हैं। 2014 से पहले मात्र दो फसल एसएसपी पर खरीदी जाती थीं आज 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। उन्होंने घरौंडा हलके में 9 सालों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि जो कार्य बचे हुए हैं, आने वाले समय में उन्हें भी पूरा किया जाएगा। विधायक के अनुसार कलहेड़ी में भाजपा सरकार में 444 और जमालपुर में 303 नए बीपीएल कार्ड बने हैं।

ये रहे मौजूद-

कलहेड़ी में बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, नायब तहसीलदार इंद्र दुहन, महेंद्र कैमला, नरेश कैमला, कश्मीरी लाल, योग सहायक अनुराधा, देवेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र भौरिया और जमालपुर में अजमेर लठवाल, डा विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Blood Donation Camp : वक्त का हर एक क्षण और रक्त का हर कण होता है बहुमूल्य

यह भी पढ़ें  : Birth Anniversary Of Swami Vivekananda : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE