Sunita Baby का स्टेज डांस वायरल, इंटरनेट पर मचा तहलका

0
60
Sunita Baby का स्टेज डांस वायरल, इंटरनेट पर मचा तहलका

आज समाज, नई दिल्ली: Sunita Baby Dance : हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया नाम खूब धूम मचा रहा है। अगर आप सपना चौधरी के बारे में सोच रहे हैं तो आप गलत नहीं हैं, क्योंकि सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता? बिग बॉस 11 में अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। लेकिन अब एक और हरियाणवी डांसर अपने अंदाज और डांस से लोगों का दिल जीत रही हैं और वो नाम है सुनीता बेबी!

सपना चौधरी के गानों पर हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी इन दिनों खूब धूम मचा रही हैं। वो हमेशा अपने धमाकेदार डांस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी खूब पसंद करते हैं। आए दिन सुनीता बेबी के डांस वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं।

सुनीता बेबी का डांस हुआ वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर सुनीता बेबी का एक डांस परफॉर्मेंस वायरल हो रहा है, जिसमें वो सपना चौधरी के मशहूर गाने ‘गोली चल जावेगी’ पर जमकर डांस कर रही हैं. सुनीता बेबी के अनोखे डांस स्टाइल को देखकर फैंस काफी खुश हैं और खुद भी नाचने लगे हैं. सुनीता बेबी के स्टाइल का हर कोई दीवाना है।

डांसर यूट्यूब पर छाई हुई

जहां एक तरफ सपना चौधरी और गोरी नागोरी जैसी डांसर यूट्यूब पर छाई हुई हैं, वहीं सुनीता बेबी भी अपने कमाल के डांस से लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं। सुनीता बेबी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर डांस वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है।

पिंक सलवार सूट में काटा बवाल

सुनीता बेबी ने बतौर डांसर अपनी एक सफल पहचान बना ली है। पिंक सूट में कमाल लग रही हैं सुनीता बेबी वीडियो में सुनीता बेबी पिंक सलवार सूट पहनकर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

सुनीता बेबी का डांस दर्शकों को भी नाचने पर मजबूर कर देता है. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन वाकई कमाल के हैं। सुनीता बेबी को देखने के लिए उमड़े लोग सुनीता बेबी का डांस देखकर अक्सर लोग सीटियां बजाने लगते हैं. उन्होंने स्टेज पर बहुत ही शानदार डांस किया।

डांस देखकर फैंस का हुआ मूड फ्रेश

सुनीता बेबी को नाचते-कूदते देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। सुनीता बेबी का डांस वाकई देखने लायक था। उनका डांस देखकर आपका मूड भी फ्रेश हो जाएगा। ‘देसी हरियाणवी’ नाम के एक यूट्यूब चैनल ने सुनीता बेबी के इस डांस का वीडियो अपलोड किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।