आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने भाजपा गठबंधन सरकार की कार्य की खोली पोल Sukhbir Chahal Exposed The Work Of BJP Government

0
919
Sukhbir Chahal Exposed The Work Of BJP Government
Sukhbir Chahal Exposed The Work Of BJP Government

मनोज वर्मा,कैथल:
Sukhbir Chahal Exposed The Work Of BJP Government : आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने कहा कि, भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा शहरों में एकीकृत रेट करने के नाम पर आमजन पर कलेक्टर रेट का पांच प्रतिशत विकास शुल्क लगा कर बड़ी मार मारी गई है। शहरी क्षेत्रों में विकास शुल्क की मार से गरीबों का आशियाना बनाना महंगा हो गया है। जिससे गरीबों का घर बनाने का सपना अब सपना बन कर रह जाएगा।

Read Also : बची हुई ब्रेड से,घर पर तैयार करें ब्रेड भजिया मजेदार रेसिपी Bread Bhajiya Recipe

भाजपा गठबंधन सरकार में जनता महंगाई की मार से त्रस्त बताया : सुखबीर चहल (Sukhbir Chahal Exposed The Work Of BJP Government)

सुखबीर चहल ने कहा कि, प्रदेश की जनता पहले ही सरकार की कार्य कारण महंगाई की मार से त्रस्त है, अब भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में भवन प्लान, रिवीजन प्लान, आक्यूपेशन, एनओसी व नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेते समय अब नए रेट लागू किए जाने से महंगाई और बेरोजगारी रूपी चक्की के पाटों में पिस कर रह जाएगा।

पहले 100 वर्ग गज के प्लाटों पर 12 हजार विकास शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब नए रेट लागू होने से 50 हजार रुपए विकास शुल्क देना पड़ेगा। जोकि, सरासर अन्याय है। () भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है कि, आज प्रदेश की जनता की आमदनी घट गई है और खर्चा आमदनी से ज्यादा हो गया है।

खाली प्लॉटों पर भी टैक्स वसूला जा रहा है : सुखबीर चहल (Sukhbir Chahal Exposed The Work Of BJP Government)

उन्होंने कहा कि, 2005 से पहले सरकार द्वारा सिर्फ हाउस टैक्स लिया जाता था। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने जनविरोधी निर्णय लेते हुए कांग्रेस की सरकार के समय हाउस टैक्स को बदलकर प्रॉपर्टी टैक्स कर दिया। जिस कारण से खाली प्लॉटों पर भी टैक्स वसूला जाने लगा। अब भाजपा-गठबंधन सरकार जनता पर टैक्स पर टैक्स लगा रही है।

छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी फैसलों से बुरी तरह त्रस्त हैं। : सुखबीर चहल (Latest Kaihtal News)

आज प्रदेश की जनता के लिए ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रूपया’ वाली कहावत चरितार्थ हो गई है। उन्होंने कहा कि, भाजपा गठबंधन सरकार पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों पर 2 प्रतिशत पंचायत टैक्स लगा कर जनविरोधी फैसला ले चुकी है। भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा गेहूं और धान पर मार्केट फीस ढाई प्रतिशत से चार प्रतिशत कर दी गई है। जिससे व्यापारियों की हालत कमजोर हो गई है। आज प्रदेश का किसान, मजदूर, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी फैसलों से बुरी तरह त्रस्त हैं।

Read Also : लौट आया है पर्ल ज्वेलरी का फैशन,साड़ी के साथ पहने मोतियों का नेकलेस Latest Pearl Jewellery Designs

Read Also : निगम की शर्तें पूरी किए बिना चल रही दो मेटल फैक्ट्रियां सील,न फैक्टरी का नक्शा पास करवाया और न ही निगम से नहीं लिया कोई सीएलयू Two Factories Seal By Municipal Corporation

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE