Steamed Dhokla Recipe: घर पर आसानी से बनांये रुई जैसा सॉफ्ट स्टीम्ड ढोकला

0
300
स्टीम्ड ढोकला
स्टीम्ड ढोकला

Aaj Samaj (आज समाज), Steamed Dhokla Recipe, अंबाला :
स्टीम्ड ढोकला रेसिपी ढोकला एक प्रसिद्ध गुजराती स्नैक्स हैं जिसे कई तरह से तरह से बनाया जा सकता है। इसे आप सूजी या फिर बेसन से बनाया जा सकता है। लेकिन आज मिनटों में बनने वाला यह हेल्दी स्टीम्ड ढोकला बेसन और कलरफुल तड़के से बनाया जाता है। स्टीम्ड ढोकला को आप ब्रेकफास्ट या शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं।

स्टीम्ड ढोकला की सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 टेबल स्पून सिट्रिक एसिड
  • 1 टेबल स्पून शुगर
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चुटकी हल्दी
  • मिश्रण बनाने के लिए पानी
  • 1 टेबल स्पून बेकिंग सोडा
  • तड़के के लिए1 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 टेबल स्पून सरसो
  • एक (सूखी) लाल मिर्च 7-8 कढ़ी पत्ता

स्टीम्ड ढोकला बनाने की वि​धि

एक बाउल में बेसन, सिट्रिक एसीड, नमक, शुगर और हल्दी मिलाएं। पानी डालते हुए पेस्ट को स्मूथ बना लें। मिश्रण का पेस्ट हल्का गाढ़ा रखें। एक ग्लास में बेकिंग सोडा और पानी डालें और इसे ढोकला मिक्सचर पर डाल दें। स्टीम वाले बर्तनों पर चिकनाई लगा लें और उस पर मिक्सचर डालें। 15-20 मिनट तक स्टीम देकर पकाएं। एक पैन में तेल, सरसों, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च डालकर चटका लें और इस तड़के को बने हुए ढोकले पर डाल लें। पीस में काट कर सर्व करें।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal 1 June 2023 : मेष राशि वालों को आज ऑफिस में विवाद से बचना चाहिए.उन्‍हें करियर में बड़ा लाभ हो सकता है

यह भी पढ़ें : Trilochan Singh Congress District Convener: मनरेगा प्रोजेक्ट बंद होने से देश में लाखों लोग होंगे प्रभावित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE