रानी तालाब पार्क में स्थापित हुई डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा Statue of Dr. Bhimrao Ambedkar

0
359
Statue of Dr. Bhimrao Ambedkar

प्रतिमा प्लेटफार्म तथा पार्क के सौंदर्यकरण पर खर्च हुए 50 लाख Statue of Dr. Bhimrao Ambedkar

आज समाज डिजिटल,जींद:

Statue of Dr. Bhimrao Ambedkar: जींद के मध्य स्थित ऐतिहासिक रानी तालाब पार्क में वीरवार को बाबा साहब अंबेडकर के 131वें जन्मदिवस पर उनकी भव्य 14 फूट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा को स्थापित किया गया। प्रतिमा पर लगभग 50 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर जींद के भाजपा विधायक विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। प्रतिमा स्थापित करने से पहले शहर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बाकायदा विधायक ने इस शोभा यात्रा की अगुआई की। शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

शहर के विभिन्न मार्गों से बैंड बाजे के साथ होकर गुजरी शोभा यात्रा Statue of Dr. Bhimrao Ambedkar

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि बाबा साहेब ने दुनिया का सबसे बड़ा ओर अच्छा संविधान देश को दिया। जिसमें समतामूलक समाज की स्थापना के लिए हर वर्ग को अधिकार दिया गया। देश के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। गौरतलब है कि रानी तालाब चौक स्थित पार्क में 14 फीट ऊंची डा. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा में अष्टधातु का प्रयोग किया गया है। जिसमें सोना, चांदी, तांबा, शीशा, टिन, जस्ता, लोहा तथा पारा का मिश्रण है।

इसके अलावा प्रतिमा में इनबिल्ड चश्मा लगाया गया है ताकि कोई चश्मे को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। 14 फीट ऊंची और 800 किलोग्राम वजनी इस प्रतिमा का रंग डार्क ब्राउन रखा जाएगा। प्रतिमा का डिजाइन भारत के संविधान में प्रकाशित उनके चित्र के अनुसार खड़ी अवस्था में रखा गया है। इस प्रतिमा को विशेष तौर पर सजाए गए ट्रक में वाल्मीकि चौंक पर रखा गया। जहां से विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने झंडी दिखा कर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा के आगे आठ बैंड के अलावा डीजे भी बज रहे थे।

Read Also: दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोपियों से रिमांड के दौरान बाईक, लोहे की रॉड व नकदी बरामद Bike Recovered From Accused During Remand

Read Also: पंजाबी वेलफेयर सभा कैथल ने बैसाखी पर बांटा खीर का प्रसाद: Punjabi Welfare Sabha

Read Also : लोडिंग को लेकर सांपला अनाज मंडी में दो आढ़तियों के बीच हुआ विवाद,एक ने हवाई फॉयर कर फैलाई दहशत: Sampla Grain Market

Read Also : श्री ओमसाईंराम स्कूल में मनाया गया वैशाखी पर्व: Shri Omsai Ram School

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE