कुमारी सैलजा ने अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर तंज कसा Statement Of Kumari Selja

0
300
Statement Of Kumari Selja

इशिका ठाकुर, करनाल:

Statement Of Kumari Selja : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर तंज कसा । उन्होंने कहा कि ये तो अपने-अपने नंबर बनाने की बात है। ये ट्रेंड चला हुआ है।

इनेलो नेता को कराई कांग्रेस ज्वाइन

Statement Of Kumari Selja

वे पूर्व इनेलो हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा को पार्टी में ज्वाइन कराने करनाल पहुंची थी। उन्होंने कहा कि सलूजा कांग्रेस के परिवार में जुड़े हैं। आस्थाएं इनकी बहुत समय से थी। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं। अपने घर में हैं। इनका बहुत स्वागत करती हूं। इनके साथ जुड़े बहुत लोग हैं, जो साथ में हैं। छोटे कार्यक्रम में भीड़ जुटी है। जो कांग्रेस के साथ मन से अपनी आस्था देखते हैं।

परिवर्तन कुछ भी हो, कांग्रेस का भला होना चाहिए

Statement Of Kumari Selja

प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बातें फैल रही हैं, के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा इस तरह की चीजें चलती है। समय से सब क्लीयर हो जाएगा। कुछ तो होती हैं। मैं चाहूंगी कि कुछ भी हो। कांग्रेस पार्टी का भला होना चाहिए। हमारा नेतृत्व सोनिया, राहुल मजबूत होना चाहिए।

आम आदमी पार्टी का प्रदेश में क्या असर रहेगा के सवाल पर सैलजा ने जवाब दिया कि बहुत लोगों की अंदर से महत्वकांक्षा होती है। जो टिकट के वादे में उस पार्टी में जा रहे हैं। पड़ोस के चुनाव में अचानक ऐसा हुआ। अभी हरियाणा में 2 साल का समय है। काफी परिवर्तन होंगे।

संगठन न बनना, कार्यकर्ता का दर्द

कांग्रेस का संगठन क्यों नहीं बन पाया पर कहा कि ये वर्कर का दर्द है और सच्चाई भी है। एक ओहदा उसकी पहचान होती है। अब भी वर्कर काम कर रहे हैं। फिर भी एक कमी है। जो मुझे भी महसूस होती है। आने वाले समय में ऐसा होना चाहिए। सैलजा ने कहा अब भाजपा चुप है।

महंगाई पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई कहां गए। सब चुप है। करनाल सीएम सिटी है। हर व्यक्ति को महंगाई की मार पड़ रही है। किसान परेशान है। युवा बेरोजगार है। करनाल में जितना भ्रष्टाचार यहां पर है। क्या सीएम आंख मूंदे बैठे हैं। छोटी मछलियों को पकड़े से कुछ नहीं होगा। यहां पर ना तो आम आदमी के लिए कुछ हो रहा है।

300 यूनिट फ्री का बाद में पता लगेगा

पंजाब के 300 यूनिट फ्री बिजली देने को आप क्या मानती हैं के जवाब में कहा कि जब मौका मिला था, चन्नी साहब ने ऐसा किया था। अब नई सरकार बनी है। पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है। वहां के लिए आप पार्टी के वादों का पूरा होने का इंतजार करना होगा।

कांग्रेस का पंजाब में हार का क्या कारण रहा के जवाब में सैलजा ने कहा बहुत सी बातों को पार्टी देख रही है। कुछ हमारी कांग्रेस पार्टी की कमियां रही। आने वाले समय में उनको दूर किया जाएगा। दोबारा पंजाब में उनको दोहराया नहीं जाएगा।

कांग्रेस तैयारी करेगी नया घोषणा पत्र

सैलजा ने कहा आने वाले समय में नई घोषणा पत्र को तैयार किया जाएगा। माहौल व समय की जरुरत के अनुसार घोषणा की जाएगी। खासतौर से कृषि, व्यापार, बेरोजगारी, महंगाई, गरीब, दलित समेत सभी को ध्यान में रखा जाएगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

भाजपा सरकार ने 2014 से अब तक कितनी नौकरी दी, कितने फार्म निकाले, कितने पेपर लीक हुए, कितने पैसे इकट्ठे हुए, कितने वापस किए, इन सबका ब्योरा सरकार दे।

Also Read :  टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस साल बने जो इंडियन्स की पंसद
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE