Statement of Deputy CM पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- कांग्रेस देश से समाप्त

0
447

Statement of Deputy CM

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़
पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि देश से कांग्रेस पार्टी समाप्त हो गई हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज जनता समय के हिसाब से परंपरागत राजनीति से हटकर काम करने वालों में विश्वास रखती है। वे अपने भिवानी दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।

Statement of Deputy CM

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस में एक एक्सपेरिमेंट किया था लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी तमाम सीटों पर हार गए। उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि जनता अपना विकल्प ढूंढ चुकी है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि आज यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा राज्यों में भाजपा व उनके सहयोगियों ने दोबारा अपने आपको मजबूत करके दिखाया हैं। ये जनता का प्यार है और जिस विकास की सोच के साथ एनडीए चल रहा है, ये उसका नतीजा है।

Statement of Deputy CM

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समय बदल रहा है और ढाई साल पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी यही चुनावी दृश्य देखने को मिले थे। उन्होंने कहा कि आज जनता पुरानी राजनीति से हटकर लोगों की लड़ाई लड़ने वाली राजनीति में ज्यादा विश्वास रखती है।

आमजन का काम कैसे हो, जनता उस सोच के साथ आगे बढ़ती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले हरियाणा और अब पंजाब में भी जनता ने धुरंधरों को छोड़कर नये चेहरों पर विश्वास जताया है और पांच-पांच, छह-छह बार से विधायक बन रहे नेताओं को बड़ी का हार का सामना करना पड़ा है।

Statement of Deputy CM

Read Also : हरिद्वार पर माता मनसा देवी के दर्शन न किए तो यात्रा अधूरी If You Dont see Mata Mansa Devi at Haridwar 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE