Statement Of Chief Minister Regarding Special Girdawari फसलों के नुकसान की विशेष गिरदावरी का कार्य मार्च में किया जाएगा : मुख्यमंत्री

0
445

Statement Of Chief Minister Regarding Special Girdawari

आज समाज डिजिटल, चण्डीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि के कारण रबी 2021-22 की फसलों के नुकसान की विशेष गिरदावरी का कार्य पहली मार्च से आरम्भ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलराज कुण्डू द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के दौरान सदन में की।

Statement Of Chief Minister Regarding Special Girdawari

मुख्यमंत्री ने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि प्रदेश में रबी फसलों की जनरल गिरदावरी का कार्य 28 फरवरी तक किया जाता है। अभी हाल ही में 25-26 फरवरी को ओलावृष्टि हुई है, इसलिए यह विशेष गिरदावरी मार्च में की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही विशेष गिरदावरी पूरी हो जाएगी, मुआवजा सीधा किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धान, कपास, बाजरा जैसी खरीफ फसल 2020-21 के मुआवजे की राशि वितरित की जा रही है।

Read Also : Hardik Pandya Snapped At Hakim Alim Salon In Bandra Exclusive

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE