Uttar Pradesh News : ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, खुद भी लगाई फांसी

0
200
Man Kills Girlfriend in Greater Noida, Then Hangs Himself

Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र अंतर्गत तुगलपुर में एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में दोनों शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर देखा तो नजारा भयावह था। युवक और युवती के शव देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक और युवती यूपी के देवरिया जिले के निवासी थे। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में यही सामने आया है कि दोनों एक- दूसरे को प्रेम करते थे। माना जा रहा है कि दोनों के परिवार इस रिश्ते से राजी नहीं थे। इस पर दोनों ने अपना जीवन खत्म करने का निर्णय ले लिया। पहले युवक ने पहले कथित प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।