Uttar Pradesh News : जिसकी हो रही थी तेरहवीं, वह जिंदा घर लौट आया

0
320
The one whose thirteenth day was being observed, returned home alive

Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। वैशाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की तेरहवीं के दौरान वह अचानक जीवित घर लौट आया, जिससे परिजनों और मेहमानों के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना ने पुलिस की शव पहचान प्रक्रिया और परिवार की ओर से की गई पहचान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मामला वैशाली स्थित कल्पना अपार्टमेंट का है। बुधवार को 38 वर्षीय गिरधर सिंह बिष्ट की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन उनके निधन के बाद शोक सभा आयोजित कर रहे थे। इसी दौरान गिरधर सिंह अचानक सकुशल घर पहुंच गए। उन्हें जीवित देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

पहचान के आधार पर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया

जानकारी के अनुसार, 16 मई को स्थानीय दुकानदारों से विवाद के बाद कौशाम्बी थाना पुलिस ने गिरधर सिंह को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया था। 21 मई को जेल से रिहा होने के बाद वह घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी।इसी बीच 13 जून को मसूरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंचे गिरधर के परिजनों ने पुलिस के समक्ष शव की पहचान गिरधर सिंह के रूप में की। पहचान के आधार पर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

इसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।अब गिरधर सिंह के जीवित लौट आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह आखिर किस व्यक्ति का था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात शव की वास्तविक पहचान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही शव की पहचान में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]