Massive Fire in Ghaziabad : गाजियाबाद में भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां खाक, बच्चों के लापता होने की आशंका

0
417
Massive Fire in Ghaziabad Hundreds of Shanties Gutted; Fears of Missing Children

Massive Fire in Ghaziabad(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित कनावनी गांव में भीषण आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने ही यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ अफरा- तफरी मच गई। खोड़ा में एक उदघाटन कार्यक्रम से लौटते समय स्थानीय विधायक और केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी मौके पर पहुंचे और लोगों घटना स्थल से दूर करते देखे गए।

झुग्गियों में आग लगने से खाना बनाने के लिए रखे गए सिलेंडर धमाके के साथ फटे

घटना के दौरान कई बच्चों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। झुग्गियों में आग लगने से खाना बनाने के लिए रखे गए सिलेंडर धमाके के साथ फटे। घटनास्थल से उठ रहा धुएं का काला गुबार कई किमी तक देखा गया। बताया जा रहा है कि पन्नी के कुछ गोदाम भी आग की चपेट में आए हैं और गोदामों के चलते ही आग ने भीषण रूप ले लिया।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंचना शुरू हो गई थीं। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगाया गया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक आग कबाड़ के गोदाम में लगी थी, जो तेजी से आसपास की झुग्गियों में फैल गई। हालांकि आग लगने के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

घटना के समय कई लोग काम पर गए हुए थे, जबकि छोटे बच्चे झुग्गियों में मौजूद थे

उसके बाद ही सटीक कारणों का पता चल सकेगा। दमकल विभाग का कहना है कि आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल जाने के कारण आग बुझाने में काफी समय लग गया। उसके बाद कूलिंग का काम चल रहा है। घटना के समय कई लोग काम पर गए हुए थे, जबकि छोटे बच्चे झुग्गियों में मौजूद थे। अचानक आग फैलने से लोगों को संभलने का भी संभलने का भी समय नहीं मिला। घटनास्थल पर कई परिवार अपने बच्चों को ढूंढते और बिलखते नजर आए।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदाड़ का कहना है कि कनावनी गांव में झुग्गियों में आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल की गाडियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है और यदि किसी के लापता होने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी। मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।इस भीषण अग्निकांड में सैकड़ों लोगों का आशियाना उजड़ गया। प्रभावित लोगों के सामने अब रहने और खाने- पीने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आग के कारणों की जांच जारी है।

  • TAGS
  • [post_tags]