Former block chief Ajit Singh shot dead: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या

0
1424

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कठौता चौराहे के पास बुधवार शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अजीत सिंह मूल रूप से मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे।
घटना के दौरान उनके साथी मोहर सिंह भी घायल हो गए हैं। उनके पैर में गोली लगी है। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर लखनऊ भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
मालूम हो कि विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सिम्पू सिंह की हत्या के मामले में अजीत सिंह गवाह थे। 19 जुलाई 2013 को विधायक सिम्पू सिंह की हत्या कर दी गई थी।
“घटना में 25-30 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें मोहर सिंह घायल है। अजीत सिंह पर 12 से अधिक क्रिमिनल केस हैं।”
-डीके ठाकुर, पुलिस कमिश्नर, लखनऊ।

  • TAGS
  • [post_tags]