Uttar Pradesh News : गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में फ्लैट से दो बुजुर्गों के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

0
413
Bodies of two elderly individuals recovered from a flat in Shalimar Garden, Ghaziabad; incident sparks panic in the area.
मौके पर डीसीपी धवल जायसवाल

Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में डीएलएफ के पास स्थित एक फ्लैट में दो बुजुर्गों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में दो शव पड़े मिले। दोनों शव दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लैट पिछले कुछ दिनों से बंद था और अंदर रहने वाले लोग भी दिखाई नहीं दे रहे थे। शुक्रवार को अचानक फ्लैट से बदबू आने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को बुलाया गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नेम सिंह पुत्र देशराज (करीब 60 वर्ष) और राकेश शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा (करीब 75 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • TAGS
  • [post_tags]