Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क)गाजियाबाद। थाना क्षेत्र खोड़ा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान किशोरी बचाव के प्रयास में छत से गिर गई। शुक्रवार- शनिवार की रात में करीब 2 बजे 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी को बचाया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही थाना टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पाई गई किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल किशोरी उपचाराधीन है और पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।परिजनों के बयान के मुताबिक, किशोरी थाना क्षेत्र खोड़ा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान के प्रथम तल पर रहती है। आरोपी नाबालिग किशोर उसी मकान के द्वितीय तल पर रहता है। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। खींचतान के दौरान किशोरी गिर गई, जिसमें उसे चोटें आईं।
परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगीएएसपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, “पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़िता को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।


