Cyber Fraud : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.19 करोड़ की साइबर ठगी

0
301
84-year-old retired bank manager cyber-cheated of Rs 2.19 crore in the name of digital arrest

Cyber Fraud(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। शहर में साइबर अपराधियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी से 2.19 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी दी तथा करीब आठ घंटे तक वीडियो कॉल पर रखकर कथित ऑनलाइन कोर्ट की कार्यवाही कराई।

इसके बाद संपत्ति जब्त होने का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र की रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय रामप्रकाश बैंक से रिटायर्ड मैनेजर हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे गाजियाबाद में ही रहती हैं। रामप्रकाश ने साइबर सेल को दी शिकायत में बताया कि उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विजय खन्ना बताते हुए खुद को दिल्ली के दरियागंज थाने का पुलिस अधिकारी बताया।

आरोपी ने कहा कि रामप्रकाश के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है और उनके नाम से केनरा बैंक के एक खाते में 6.8 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जब उन्होंने इस तरह के किसी भी लेनदेन से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि जांच में सहयोग करेंगे तो गिरफ्तारी नहीं होगी और इस पूरे मामले की जानकारी किसी को नहीं देनी है।पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन्हें करीब आठ घंटे तक लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर रखा गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को ईडी अधिकारी रोहित गुप्ता बताया, जबकि दूसरी वीडियो कॉल पर एक महिला ने खुद को जज नागराजन बताया। कथित जज ने कहा कि जमानत से पहले उनके सभी बैंक खातों और संपत्तियों की जांच होगी तथा सत्यापन पूरा होने तक संपत्ति जब्त रहेगी।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर दी है शुरू

जांच पूरी होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।पीड़ित के अनुसार बाद में राहुल गुप्ता नाम के व्यक्ति का भी फोन आया। आरोपियों के निर्देश पर उन्होंने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कर्नाटक, कोलकाता समेत चार विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.19 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद पूरी रकम लौटा दी जाएगी।कुछ समय बाद रामप्रकाश को एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

  • TAGS
  • [post_tags]