Important Historical Events of 26 June : आज समाज नेटवर्क(1992 – मनप्रीत सिंह – भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।) Manpreet Singh (जन्म: 26 जून 1992) भारत के प्रसिद्ध फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। वे मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2020 Summer Olympics में कांस्य पदक जीतकर 41 वर्षों बाद ओलंपिक हॉकी पदक हासिल किया।
उन्हें वर्ष 2019 में FIH Men’s Player of the Year का सम्मान मिला, जिससे वे यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी बने। अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, तेज़ खेल और निरंतर प्रदर्शन के कारण मनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1945 – सेन फ़्राँसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
- 1992 – भारत ने ‘तीन बीघा गलियारा’ 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
- 1999 – अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को ‘बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड’ प्रदत्त।
- 2000 – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
- 2004 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
- 2008 – बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
26 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1992 – मनप्रीत सिंह – भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।
- 1969 – धर्मेन्द्र प्रधान – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1967 – तरुण सागर – जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे।
- 1943 – गोवर्धन मेहता – भारतीय शोधकर्ता और रासायनिक वैज्ञानिक हैं।
- 1942 – योगेन्द्र नारायण – केंद्र सरकार में रक्षा सचिव और राज्य सभा में महासचिव पद पर रहे थे।
- 1838 – बंकिमचंद्र चटर्जी – बंगाली उपन्यासकार।
- 1931 – एस. मल्लिकार्जुनैय्या – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1873 – गौहर जान – भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
- 1888 – बाल गन्धर्व – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।
- 1918 – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
26 जून को हुए निधन
- 2004 – यश जौहर – भारतीय फ़िल्म निर्माता।
- 2001 – गोपाल रामानुजम – भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
- 1961 – गोविंद शास्त्री दुगवेकर – प्रसिद्ध साहित्यकार।


