अक्टूबर-नवंबर में बदलेंगे सियासी समीकरण, यूपी में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव

0
96
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

लखनऊ. पितृपक्ष बीतने के बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल एक बार फिर से तेज होने वाली है. अक्टूबर-नवंबर में राज्यसभा और विधान परिषद की कई सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे. राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म होने जा रहा है. इनमें भारतीय जनता की 8, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की एक-एक सीट शामिल है. 25 नवंबर को खाली होने वाली 11 राज्यसभा सीटों में 10 उत्तर प्रदेश और एक उत्तराखंड की है. इसे लेकर जो रिपोर्टों सामने आई है उसके मुताबिक इन चुनावों का कार्यक्रम अक्टूबर में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

अगले कुछ महीने में देशभर में राजनीतिक माहौल गरम रहने की उम्मीद जताई जा रही है. राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा नंबर और राजनीतिक दलों के समर्थन के आधार पर सियासी गणित बेहद अहम होने वाला है. आपको बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं. अभी यहां कुछ सीटें खाली हैं जिसकी वजह से प्रभावी सदस्य संख्या कम हो गई है. राज्यसभा चुनाव में एक सीट के लिए आवश्यक वोटों की संख्या जितने ृ विधायक उपलब्ध हैं और जितनी सीटें खाली है इसके आधार पर ही तय की जाती है. इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी उसके सहयोगी दलों और विपक्षी दलों के बीच वोटों का गणित चुनाव नतीजों में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विधान परिषद की 11 सीटों पर भी चुनाव

राज्यसभा के साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए भी चुनावी प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं. इन सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा है. इसमें जिन निर्वाचन क्षेत्रों का नाम है वो लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद के इलाके हैं.

इन सीटों पर चुनाव राज्यसभा से अलग प्रक्रिया के तहत होगा. यहां मतदाता आम विधायक नहीं, बल्कि संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के रजिस्टर्रड मतदाता होते हैं. राजनीतिक दलों के साथ शिक्षक संगठन भी अपने उम्मीदवारों को लेकर तैयारियां कर रहे हैं. जुलाई 2026 में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी.

  • TAGS
  • [post_tags]