सड़क पर गिराकर फिर किया हमला, धड़ से अलग हुई गर्दन
Punjab Crime News (आज समाज), मानसा : पंजाब के मानसा में आज सुबह एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। युवक पर हमला उस समय किया जब वह अलसुबह करीब चार बजे घर से सब्जी मंडी के लिए निकला था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के परिजनों ने कहा कि राजदीप विवाहित था। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने अपने ही पड़ोसी व्यक्तियों पर हत्या का शक जताया है।
बताया जा रहा है कि घर से निकलने के कुछ देर बाद ही युवक पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पहले उसे उसकी स्कूटी से नीचे गिरा दिया और फिर उसपर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। ज्यादात्तर वार युवक के चेहरे और गर्दन को निशाना बनाकर किए गए। जिसके चलते युवक की गर्दन उसके धड़ से अलग हो गई।
युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम
आरोपियों ने पहले उसे स्कूटी से गिराया और फिर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और वारदात स्थल पर खून के साथ मांस के टुकड़े भी बिखरे पाए गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
मंडी में मुनीम का काम करता था युवक
जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढलाडा में गांव दरियापुर खुर्द का रहने वाला राजदीप सिंह (29), जो बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह सुबह साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए निकला था, लेकिन वह सब्जी मंडी नहीं पहुंचा। परिवार के अनुसार, घर से करीब 15 मिनट की दूरी पर ही रास्त में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसपर हमला कर लिया।
तेजधार हथियार से आरोपियों ने उसकी गर्दन काट दी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के पास लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला, इसके बाद उन्होंने परिवार को सूचना की, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : हमारा उद्देश्य पंजाब की निर्यात क्षमता बढ़ाना : अमन अरोड़ा


