पंजाब विधानसभा में केंद्र के नए बिल का विरोध, जनता को गुमराह करने वाला बताया
Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र सरकार के नए बिल विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए गारंटी (वीबी-जी राम जी) का विरोध किया गया। चर्चा में भाग लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस बिल को केंद्र की एक सकुंचित चाल और महात्मा गांधी का दूसरा कत्ल करार दिया। उन्होंने केंद्र पर गारंटीशुदा रोजगार के सिद्धांतों को योजनाबद्ध ढंग से खत्म करते हुए देश के लोगों को गुमराह करने के लिए संकुचित चालें चलने का आरोप लगाया।
केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही
16वीं पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के दौरान सरकारी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने केंद्र की लोमड़ी चालें उजागर कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मुंह में राम राम, बगल में छुरी वाली रणनीति अपनाई जा रही है। वे गरीबों की भलाई की महज बात ही करते हैं लेकिन उनकी नीतियां गरीबों की भलाई के उलट काम करने वाली हैं। कैबिनेट मंत्री ने योजना के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजना के नाम राम जी का भगवान राम से क्या संबंध है? असल मर्यादा पुरुषोत्तम ने गरीबों की भलाई के लिए काम किया लेकिन केंद्र की यह योजना इसके बिलकुल उलट है।
केंद्र ने मनमाने तरीके से गांवों को श्रेणीबद्ध किया
मंत्री ने केंद्र द्वारा मनमाने ढंग से गांवों को ए, बी, सी वर्गों में श्रेणीबद्ध करने की चाल को दूसरी छुरी करार देते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य बी एवं सी वर्ग के गांवों को स्कीम से बाहर निकालना है जिससे बहुत सारे लोग गारंटीशुदा रोजगार से वंचित हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र द्वारा पंजाब को जानबूझकर अनदेखा करने के बारे में कहा, पंजाब को पिछले ढाई से तीन सालों से निर्माण सामग्री की लागत प्रदान नहीं की गई।
सामग्री के बिना मजदूर काम कैसे कर सकते हैं? जहां बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, वहां रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 करना चाहिए, लेकिन पंजाब को मूल रूप से अनदेखा किया गया। हालांकि, बिहार, जहां चुनाव करवाए जाने थे, को इस साल 1,370 करोड़ रुपये के फंड दिए गए। उन्होंने जौर देकर कहा कि फंड सिर्फ उन राज्यों को ही दिए जा रहे हैं जहां चुनाव करवाए जाने हैं।
ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : पंजाब पुलिस ने 113 नशा तस्करों को किया काबू


