Punjab News : श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा : हरपाल चीमा

0
515
Punjab News : श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा : हरपाल चीमा
Punjab News : श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा : हरपाल चीमा

श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं पर चलना समय की आवश्यकता

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़/रूपनगर : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस आयोजन के साथ गुरु रविदास जी के सार्वभौमिक संदेश को पंजाब और इसके बाहर फैलाने के उद्देश्य से वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज हुआ।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर तथा परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगत को शुभकामनाएं दीं और इस पहल के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि खुरालगढ़ साहिब में 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित वर्षभर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई थी।

गुरु जी का संदेश दुनिया में फैलाना है लक्ष्य

वित्त मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी के सार्वभौमिक संदेश को पूरी दुनिया में फैलाना है। इसी के तहत पंजाब के कोने-कोने में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बड़े प्रयास के हिस्से के रूप में राज्य के सभी जिलों में आध्यात्मिक कीर्तन दरबार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी औपचारिक शुरूआत रूपनगर से हुई है।

गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित किया

पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा डेरा सचखंड बल्लां के पास एक विशाल श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए 10 एकड़ भूमि खरीदी गई है। इस केंद्र में 750 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी और यह गुरु साहिब की पवित्र बाणी और शिक्षाओं के गहन अध्ययन और शोध के लिए समर्पित होगा।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उनका अमूल्य संदेश आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि भवन का नक्शा तैयार कर लिया गया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। निर्माण के बाद यह केंद्र आम लोगों को गुरु महाराज से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक शोध से भी अवगत कराएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]