Punjab Crime News : लुधियाना में तेजधार हथियारों से स्कूल संचालक की हत्या

0
654
Punjab Crime News : लुधियाना में तेजधार हथियारों से स्कूल संचालक की हत्या
Punjab Crime News : लुधियाना में तेजधार हथियारों से स्कूल संचालक की हत्या

रात को दो हथियारबंद युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Punjab Crime News (आज समाज), लुधियाना : लुधियाना के अंतरगर्त पड़ने वाले गांव जंडियाली में देर रात दो अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके एक निजी स्कूल संचालक की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी एंगल से जांच करते हुए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज बरामद कर ली है।

इसके साथ ही पुलिस पड़ौसियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी किसी बाहरी राज्य में वकालत की परीक्षा देने गई हुई हैं। उनके वापस लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वारदात स्थल पर थाना जमालपुर की पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीमें पहुंच चुकी हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

मृतक के बेटे ने पुलिस को यह बताया

पुलिस को दी जानकारी में मृतक के बेटे ने बताया कि गत रात जब वह और उसका पिता घर पर अकेले थे तो उसी दौरान दो हथियारबंद युवक घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसे और उसके पिता को बंधक बना दिया और उसके बाद तेजधार हथियार से उसके पिता पर हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है।

घर में ही प्राइवेट स्कूल चलाता था इकबाल सिंह

पुलिस ने इस मामले में जो प्राथमिक जानकारी साझा की है उसके अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है। इकबाल सिंह पेशे से वकील था और अपने घर में ही एक प्राइवेट स्कूल चलाता था। इस स्कूल में कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई कराई जाती है।

  • TAGS
  • [post_tags]