Chandigarh Breaking News : पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की सप्लाई चेन

0
321
Chandigarh Breaking News : पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की सप्लाई चेन
Chandigarh Breaking News : पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की सप्लाई चेन

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत 43 हजार से अधिक एफआईआर दर्ज कर 61 हजार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 2708 किलोग्राम हेरोइन, 764 किलोग्राम अफीम और 17.6 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के 423वें दिन कार्रवाई तेज करते हुए आज राज्यभर में चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट्स—नशीले पदार्थों की बिक्री वाले स्थानों—पर राज्य स्तरीय घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव के निदेर्शों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक साथ चलाया गया।

इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने राज्यभर में 439 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी की, जिसके तहत 94 एफआईआर दर्ज कर 125 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 474 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 55 किलोग्राम भुक्की, 3042 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 6060 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई।

5 सदस्यीय सब कमेटी कर रही निगरानी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

एक मार्च 2025 को शुरू किया था अभियान

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के परिणामस्वरूप राज्यभर में 43,317 एफआईआर दर्ज कर 61,142 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2708 किलोग्राम हेरोइन, 764 किलोग्राम अफीम, 643 क्विंटल भुक्की, 923 किलोग्राम गांजा, 52.63 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 37.9 किलोग्राम आई सी ई और 17.66 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हथियारों सहित चार आईएसआई आतंकी गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]