Punjab Crime News : नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का प्रहार, फिरोजपुर में सीमा पार से मंगवाई नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

0
105
Punjab Crime News : नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का प्रहार, फिरोजपुर में सीमा पार से मंगवाई नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी
Punjab Crime News : नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का प्रहार, फिरोजपुर में सीमा पार से मंगवाई नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

पुलिस ने 44.5 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम आईसीई की बरामद, यह खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी : डीजीपी

Punjab Crime News (आज समाज), फिरोजपुर : नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के गांव गजनीवाला के सीमावर्ती क्षेत्र से 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, जिसे आईसीई ड्रग के रूप में जाना जाता है, की बड़ी खेप बरामद कर सीमा पार से नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

ड्रोन के माध्यम से बॉर्डर पार पहुंचाया गया नशा

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर सीआई फिरोजपुर द्वारा बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान के तहत फिरोजपुर के गांव गजनीवाला के खेतों में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया गया। उन्होंने बताया कि सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और सीमा पार के हैंडलरों से जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस आशीष चौधरी ने बताया कि गजनीवाला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट ड्रोन गतिविधि के संबंध में विश्वसनीय स्रोत से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर जिले की पुलिस टीमों ने तुरंत बीएसएफ के साथ जानकारी साझा की और संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

उन्होंने कहा कि आसपास के खेतों की पूरी तरह तलाशी लेने पर पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने गजनीवाला क्षेत्र से हेरोइन और आईसीई ड्रग की खेप बरामद की। आईजीपी ने बताया कि खेप भेजने वाले तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों, जिन्हें यह खेप प्राप्त करनी थी, की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

  • TAGS
  • [post_tags]