Punjab News : पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लाखों लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

0
138
Punjab News : पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लाखों लोगों की होगी बल्ले-बल्ले
Punjab News : पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लाखों लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का किया ऐलान, आज से शुरू होंगे नए राशन कार्डों के लिए आवेदन

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : आम लोगों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार ने एक नया कदम उठाते हुए प्रदेश में आज से नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 10 लाख जरुरतमंद परिवारों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार ‘न कैश, न सिफारिश’ के सिद्धांत पर आधारित पारदर्शी एवं तकनीक-संचालित प्रणाली के तहत 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करेगी।

दो कैटेगरी में बांटे जाएंगे राशन कार्ड

इस प्रक्रिया में समाज के कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल लाभार्थियों में से 7 लाख राशन कार्ड नए पात्र परिवारों को जारी किए जाएंगे, जबकि 3 लाख ई-श्रम पंजीकृत एवं प्रवासी मजदूरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के दायरे में लाया जाएगा। राज्य में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक नए लाभार्थी को 5 किलोग्राम गेहूं के साथ ‘मेरी रसोई पौष्टिक किट’ भी प्रदान की जाएगी।

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया होगी पारदर्शी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि यह पूरी प्रक्रिया भ्रष्टाचार और राजनीतिक प्रभाव से पूरी तरह मुक्त रहे। उन्होंने कहा, “आज पंजाब में सरकारी नौकरियां न पैसे से मिलती हैं और न ही सिफारिश से। इसी प्रकार अब राशन कार्ड भी न सिफारिश, न बिचौलियों और न ही रिश्वत के आधार पर जारी होंगे। प्रत्येक आवेदक का मूल्यांकन एक समान पारदर्शी एवं डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को समान अवसर मिल सके।

एमएसएम के माध्यम से मिलेगी रसीद

मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग आॅनलाइन, सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों अथवा जिला खाद्य कार्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक आवेदक को एसएमएस के माध्यम से रसीद प्राप्त होगी और वह अपने आवेदन की स्थिति भी आॅनलाइन देख सकेगा।

आवेदन का लिंक खाद्य विभाग की वेबसाइट के होम पेज पर भी उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड जारी करने की पूरी व्यवस्था में व्यापक सुधार किया गया है ताकि पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, “पहले मैनुअल सत्यापन और मनमाने निर्णयों के कारण भ्रष्टाचार की शिकायतें आती थीं और वास्तविक जरूरतमंद लोग वंचित रह जाते थे।

ये भी पढ़ें : Punjab Assembly Monsoon Session : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू

  • TAGS
  • [post_tags]