Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 105 नशा तस्कर पकड़े

0
310
Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 105 नशा तस्कर पकड़े
Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 105 नशा तस्कर पकड़े

पुलिस ने आरोपियों से 23.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलो भुक्की, 486 नशीली गोलियां भी की बरामद

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने नशा व नशा तस्करों के खिलाफ जारी विशेष अभियान युद्ध नशों विरुद्ध को लगातार 311वें दिन भी जारी रखते हुए 313 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान प्रदेश भर में 77 एफआईआर दर्ज करके 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 311 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,381 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 23.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलो भुक्की, 486 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

पांच सदस्यीय सब कमेटी कर रही निगरानी

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है। इस आॅपरेशन के दौरान 73 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 1000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 313 छापे मारे हैं। दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 333 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

अमृतसर में सुरक्षा बलों को मिली अहम कामयाबी

सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त आॅपरेशन में नशों की सप्लाई चेन का संचालन करने वाले मुख्य संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19.980 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साहिबजीत सिंह उर्फ साहिब और राजविंदर सिंह उर्फ गोलू, दोनों निवासी पुराना नरायणगढ़, अमृतसर; आशू शर्मा उर्फ आशू निवासी छेहरटा, अमृतसर तथा एक 17 वर्षीय नाबालिग निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मारुति ब्रेजा कार और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : बठिंडा में टारगेट किलिंग की फिराक में चार आरोपी काबू

  • TAGS
  • [post_tags]