Punjab Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 150 नशा तस्कर पकड़े

0
291
Punjab Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 150 नशा तस्कर पकड़े
Punjab Crime News : पुलिस ने एक ही दिन में 150 नशा तस्कर पकड़े

नशा तस्करों से पुलिस ने 2.05 किलोग्राम हेरोइन, 12.7 किलोग्राम भुक्की, 1337 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए सीएम भगवंत मान के निर्देश और डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में पिछले साल एक मार्च से प्रदेश में विशेष अभियान चलाया गया था। जिसे युद्ध नशे विरुद्ध का नाम दिया गया था।

इसी अभियान को जारी रखते हुए प्रदेश पुलिस ने 427वें दिन 150 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.05 किलोग्राम हेरोइन, 12.7 किलोग्राम भुक्की, 1337 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 427 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 62,098 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया है।

प्रदेश भर में 472 जगह की छापेमारी

एक अन्य मुहिम गैंगस्टरां ते वार के 102वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किये गये 472 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 102वें दिन पुलिस टीमों ने आठ हथियारों सहित 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 25,833 हो गई है।

एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पर दें सूचना

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना दे सकते हैं। इस अभियान के तहत शनिवार को 91 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 35 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : पुलिस ने 3 आतंकी वारदात की गुत्थी सुलझाई

  • TAGS
  • [post_tags]