Punjab Crime News : पुलिस ने 104 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

0
226
Punjab Crime News : पुलिस ने 104 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Punjab Crime News : पुलिस ने 104 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश भर में की गई छापेमारी, पकड़े गए आरोपियों से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रदेश पुलिस ने विशेष अभियान एक मार्च 2025 से चलाया हुआ है। पुलिस के इस अभियान के तहत हर रोज पुलिस टीमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करती हैं और नशा तस्करों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार कर रही हैं।

इसी अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने अभियान के 388वें दिन 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.3 किलो अफीम, 5 किलो भुक्की, 557 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,740 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। इससे केवल 388 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 55,297 हो गई है। नशा मुक्ति मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

गैंगस्टरां ते वार अभियान भी जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 63वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 501 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमों ने राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

181 लोगों को किया गिरफ्तार

63वें दिन, पुलिस टीमों ने 181 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,678 हो गई है। इसके अलावा 68 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 50 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News : लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. बलजीत कौर

 

  • TAGS
  • [post_tags]