रैंप वॉक में दिखे मॉडल्स के अंदाज

0
549

दिनेश मौदगिल, लुधियाना :
संगीत की धुनों पर रैंप वॉक करके मॉडल्स ने अपने अंदाज दिखाए और आकर्षक से आकर्षक परिधान पेश किए। यह नजारा स्टूडियो प्रीवेह में देखने को मिला। लुधियाना की टॉप मॉडल्स ने स्टूडियो की शानदार पोशाक में रैंप वॉक किया। मॉडल के लिए मेकअप आर्टिस्ट तानिया कौर रही। स्टूडियो प्रीवेह का अनावरण पार्षद ममता आशु और पदमश्री रजनी बेक्टर द्वारा किया जाएगा। वेडिंग एशिया की प्रमोटर अनुप्रीत सेठी ने बताया कि शादी और उत्सव के कपड़े और आभूषणों के लिए वन स्टॉप शॉप पंजाब में अपनी तरह की एक पहली शॉप है। उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे 25 से अधिक शीर्ष डिजाइनरों का संग्रह इसमें शामिल हैं। लुधियाना में स्थापित करने का उद्देश्य आभूषण से लेकर कपड़ों तक एक दूल्हा-दुल्हन और उसके परिवारों को उनकी शादी के लिए आवश्यक सभी चीजों की एक दुकान बनाना है।

  • TAGS
  • [post_tags]