Punjab Crime News : फिरोजपुर सीमा से हेरोइन और हथियार बरामद

0
1632
Punjab Crime News : फिरोजपुर सीमा से हेरोइन और हथियार बरामद
Punjab Crime News : फिरोजपुर सीमा से हेरोइन और हथियार बरामद

पंजाब पुलिस और बीएसफ के संयुक्त आॅपरेशन के दौरान मिली कामयाबी, दो किलो 440 ग्राम हेरोइन और पांच विदेश पिस्तौल, 10 मैगजीन व कारतूस बरामद

Punjab Crime News (आज समाज), फिरोजपुर : पंजाब में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस हर रोज टीमों का गठन करके छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिससे अपराधियों के खिलाफ पुलिस को काफी ज्यादा सफलता मिल रही है। ऐसी की कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने उस समय बड़ी सफलता हासिल की जब पाकिस्तान के साथ सटी सीमा पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो किलो 440 ग्राम हेरोइन, पांच विदेशी पिस्तौलें, दस मैगजीन व 47 कारतूस बरामद किए हैं।

इस तरह सीमा पार से आए हथियार व नशा

जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान बीएसएफ ने पुलिस को सीमावर्ती गांव बूला राय हिठाड़ के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया।

तलाशी के दौरान गांव बूला राय हिठाड़ निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र शंभू सिंह के खेतों से एक बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक खेत से पांच विदेशी पिस्तौलें, 10 मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी कर भारतीय सीमा में गिराए गए थे। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की गहनता से जांच जारी

इसी तरह बीएसएफ बटालियन-50 को दोना मत्तड़ गजनी वाला के खेतों से दो किलो 440 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। ये भी पाकिस्तानी ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई थी। पुलिस और बीएसएफ पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इसके साथ यह पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को किसके लिए भेजा गया था और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

  • TAGS
  • [post_tags]