Punjab News : पंजाब के बागवानों की आय बढ़ाएगी सरकार : मोहिंदर भगत

0
357
Punjab News : पंजाब के बागवानों की आय बढ़ाएगी सरकार : मोहिंदर भगत
Punjab News : पंजाब के बागवानों की आय बढ़ाएगी सरकार : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने मार्केट का जायजा लेकर फलों की पौध तैयार करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बागबानी विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागबानी क्षेत्र को नई रफ्तार देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए कि फलदार पौधे बड़े पैमाने पर तैयार किए जाएं।

उन्होंने कहा कि फलों के लिए मार्केट की मांग और किसानों की सुविधा के अनुसार ही फलदार पौधों की पौध तैयार की जाए। इस बैठक के दौरान बागबानी विभाग के सचिव श्री अरशदीप सिंह थिंद और डायरेक्टर श्री मनीष कुमार ने विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति के बारे में मंत्री को जानकारी दी। इस मौके पर विभाग में नई भर्ती और अधिकारियों की प्रमोशन संबंधी भी विशेष चर्चा की गई।

जापान के साथ मिलकर लगाए जाएंगे प्रोजेक्ट

इस अवसर पर बागबानी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में बागबानी क्षेत्र को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोआॅपरेशन एजेंसी (जिका) के सहयोग से लगभग 1300 करोड़ रुपये के मंजूर प्रोजेक्टों की लगातार पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों का मकसद पंजाब में मौसम परिवर्तन के अनुकूल और उच्च मूल्य वाली बागबानी फसलों को प्रोत्साहित करना है।

इस मौके पर मंत्री भगत ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बागबानी विभाग के अधीन प्रगति अधीन सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थानीय पंचायतों और किसानों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाए रखें और किसानों को सरकारी निदेर्शों के अनुसार हर संभव सहायता करें। अधिकारियों ने मंत्री को हर काम समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

  • TAGS
  • [post_tags]