Punjab News: मंडप में चल रही थीं शादी की रस्में, दुल्हन के पिता को पकड़ ले गई पुलिस, परिजनों ने की हाथापाई

0
124
Faridkot wedding police action latest news, bride father arrested during Anand Karaj Punjab, Faridkot transformer motor theft case arrest, Punjab wedding police clash bride family, Pooran Singh alias Raju Faridkot arrest case, police arrest during wedding ceremony Faridkot, फरीदकोट शादी में पुलिस कार्रवाई, शादी में दुल्हन के पिता की गिरफ्तारी, पंजाब ट्रांसफार्मर चोरी मामला, फरीदकोट पुलिस विवाद
पंजाब के फरीदकोट में एक शादी समारोह में बवाल हो गया, क्योंकि पुलिस ने दुल्हन के पिता को अरेस्ट कर लिया।

Faridkot Wedding Controversy: पंजाब के फरीदकोट जिले के संधवां गांव में बुधवार शाम एक शादी समारोह में बवाल हो गया। आनंद कारज की रस्मों के बीच पुलिस ने दुल्हन के पिता को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की टीम सादे कपड़ों में शादी समारोह में पहुंची थी। जैसे ही पुलिसकर्मी दुल्हन के पिता को अपने साथ ले जाने लगे, परिवार और रिश्तेदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामा बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

आनंद कारज के बीच पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक गरीब सिंह उर्फ राजू की बेटी की शादी संधवां गांव में हो रही थी। शादी की रस्मों के दौरान अचानक पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और दुल्हन के पिता को अपने साथ ले जाने लगे। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गिद्दड़बाहा थाना क्षेत्र में दर्ज बिजली के ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में की जा रही थी। पुलिसकर्मी गरीब सिंह को एक यूपी नंबर वाली गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से शादी समारोह में मौजूद परिवार और रिश्तेदारों को स्थिति समझने का मौका नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की और गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया।

सड़क पर लेट गया एक व्यक्ति

पुलिस के मुताबिक जब टीम गरीब सिंह को लेकर जाने लगी तो परिवार और रिश्तेदारों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन के आगे लेट गया। पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटाया, लेकिन इसके बाद भी विरोध खत्म नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस बढ़ती गई। देखते ही देखते स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। गरीब सिंह के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उसे निर्दोष बताया। दुल्हन के भाई का दावा है कि उनके पिता ने काफी समय पहले चोरी जैसी गतिविधियों से दूरी बना ली थी और अब उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि मौजूदा मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्हें आपत्ति है, क्योंकि गिरफ्तारी शादी समारोह के दौरान की गई।

एक पुलिसकर्मी पकड़ने का आरोप

विरोध के दौरान मामला और ज्यादा बिगड़ गया। पुलिस के अनुसार परिजनों और रिश्तेदारों में से कुछ लोगों ने एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और उसे तब तक जाने नहीं दिया, जब तक गरीब सिंह को छोड़ने की मांग पूरी नहीं की जाती। इस दौरान मौके पर तनाव बढ़ गया। एक पुलिसकर्मी के हाथ में पिस्तौल दिखाई देने की बात भी सामने आई है। हथियार दिखाई देने के बाद शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच तनाव और बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक गरीब सिंह के खिलाफ किसानों के खेतों से बिजली के ट्रांसफार्मर और पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एफआईआर दर्ज है। एसएचओ का दावा है कि आरोपी पर करीब 150 ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी से जुड़ी वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

  • TAGS
  • [post_tags]