Punjab Breaking News : सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए हो रहा : सीएम

0
171
Punjab Breaking News : सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए हो रहा : सीएम
Punjab Breaking News : सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए हो रहा : सीएम

कहा, हमने चार साल में 67.500 से अधिक सरकारी नौकरियां बिना किसी भेदभाव के दी

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए कर रही है। इस दौरान मान ने यह दावा किया कि उनकी सरकार ने युवाओं को 67,500 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार और पक्षपात का युग खत्म हो गया है। आज युवाओं को निर्धारित योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही हैं। सरकार पंजाबियों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री सिर्फ मंच से बोलने के बजाय खुलकर बातचीत करके आम लोगों की बातें सुन रहा है।

किसानों को दिन में भी मिल रही बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन के समय बिजली मिल रही है, जो मिसाली कदम है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की संपत्ति केंद्र सरकार द्वारा अपने करीबी दोस्तों को मामूली कीमतों पर सौंपी जा रही है, पंजाब सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर इसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जो देश की अपनी तरह की पहली योजना है जो पंजाब के प्रत्येक निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद रहित चिकित्सा उपचार प्रदान करती है।

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है, जिससे परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हुआ है और मानक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य प्रदेश के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है और लोग इस योजना के तहत पहले ही 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : अकालियों ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा : मान

  • TAGS
  • [post_tags]