Punjab News : पंजाब के हर किसान को मिलेगा नहरी पानी : सीएम

0
422
Punjab News : पंजाब के हर किसान को मिलेगा नहरी पानी : सीएम
Punjab News : पंजाब के हर किसान को मिलेगा नहरी पानी : सीएम

कहा, मालवा क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली फिरोजपुर फीडर नहर, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का  के लिए वरदान साबित होगी

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनका मकसद प्रदेश के हर किसान व हर खेत को नहरी पानी उपलब्ध कराना है। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी भी अन्य प्रदेश को देने के लिए उनके पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है। सीएम ने फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन के पहले फेज का उद्घाटन किया और इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा बताया।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम भविष्य में पंजाब के पानी को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। इस नहर को मालवा क्षेत्र की लाइफलाइन बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से सिंचाई की क्षमता बढ़ी है, जिससे पंजाब के खेतों तक नहर का पानी और पहुंचेगा।

2681 क्यूसिक बढ़ाई नहर की क्षमता

180 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से इस नहर की क्षमता 2681 क्यूसिक बढ़ गई है, जिससे इसकी क्षमता 11,192 क्यूसिक से बढ़कर 13,873 क्यूसिक हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारें 74 साल तक नहर की कैपेसिटी बढ़ाने या कंक्रीट लाइनिंग करने में नाकाम रहीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने जमीनी स्तर पर बड़े सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तब पंजाब के खेतों तक सिर्फ़ 21प्रतिशत नहरी पानी पहुंचता था,जबकि आज यह 68 प्रतिशत पहुंच रहा हैे जिससे पूरे राज्य में सिंचाई सिस्टम में बड़ा सुधार हुआ है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने पंजाब से धोखा किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने दूसरे राज्यों को पानी देने के एग्रीमेंट करके पंजाब के साथ धोखा किया है। उन्होंने अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी को कमेटी बनाने के लिए 11 सदस्य नहीं मिल रहे, वह पंजाब में 117 सीटें जीतने का सपना देख रही है। इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज पंजाब के लोगों, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी का दिन है। फिरोजपुर फीडर नहर, जिसे मालवा क्षेत्र के कई जिलों की लाइफलाइन माना जाता है, के नवीनीकरण के पहले फेज का आज उद्घाटन हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “नवीनीकरण से यह नहर इंसानों, जानवरों और कृषि क्षेत्र की पानी की जरूरतों को पूरा करके वरदान सिद्ध होगी।”

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पुलिस के लिए बड़ी चुनौती : मान

  • TAGS
  • [post_tags]