Punjab Crime News : 2.8 किलो हेरोइन, एक किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू

0
369
Punjab Crime News : 2.8 किलो हेरोइन, एक किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू
Punjab Crime News : 2.8 किलो हेरोइन, एक किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने प्रदेश भर में 327 जगह की छापेमारी, 84 नशा तस्कर दबोचे

Punjab Crime News  (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश पुलिस ने युद्ध नशों विरुद्ध अभियान को लगातार 300वें दिन भी जारी रखते हुए प्रदेश में 327 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 63 एफआईआर दर्ज कर 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 300 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,881 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.8 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 518 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

100 से अधिक पुलिस टीमों ने लिया अभियान में हिस्सा

इस अभियान के दौरान 64 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 327 छापे मारे। दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 360 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने ह्यडी-एडिक्शनह्ण के तहत आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

बीते रोज इतने नशा तस्कर पकड़े

बीते दिन भी पंजाब पुलिस ने 285 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 87 एफआईआर दर्ज कर 115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 299 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,775 हो गई थी। इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 268 ग्राम हेरोइन, 1,860 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई थी।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है छोटे साहिबजादों की कुर्बानी : मान

  • TAGS
  • [post_tags]