Amritsar Breaking News : 6 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर पकड़ा

0
286
Amritsar Breaking News : 6 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर पकड़ा
Amritsar Breaking News : 6 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर पकड़ा

विदेश में बैठे हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर आरोपी कर रहा था नशा तस्करी

Amritsar Breaking News (आज समाज), अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने 6 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी वैरोवाल रोड, जंडियाला गुरु, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी सिल्वर रंग की हुंडई 10 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 10-सी वी -3211) भी जब्त कर ली है।

प्रारंभिक जांच में यह हुआ खुलासा

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था, जो नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अंतरप्रीत सिंह के निर्देश पर आरोपी लवप्रीत विभिन्न स्थानों से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई भी करता था।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

इस करवाई संबंधी ओर विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी लवप्रीत ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और इसे अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर अड्डा मानावाला के पास किसी अन्य व्यक्ति को पहुंचाना था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी कार से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी

इस दौरान पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 425वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11.4 किलोग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम, 58 किलोग्राम भुक्की, 115 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 24,010 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 425 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 61,678 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 32 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया।

  • TAGS
  • [post_tags]