Chandigarh Crime News : दो किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
697
Chandigarh Crime News : दो किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : दो किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब को नशा व अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रदेश पुलिस का अभियान जारी, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 से गुप्त तौर पर गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपने अभियान युद्ध नशे विरुद्ध को 352वें दिन भी जारी रखते 77 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्जे में से 2 किलो हेरोइन, 1345 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 69,120 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ, सिर्फ 352 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49, 841 हो गई है। जिक्रयोग्य है कि बठिंडा पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने प्रदेश में 516 जगह की छापेमारी

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निदेर्शों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 27वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरों के साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैप किए टिकानों पर 516 छापेमारियां की। पुलिस टीमों ने 181 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके उनसे 2 हथियार बरामद किए। इसके साथ मुहिम की शुरूआत से अब तक गिरफ़्तार किए व्यक्तियों की संख्या 9,442 हो गई है। इसके इलावा 67 व्यक्तियों विरुद्ध रोकथाम कार्यवाही की गई, जबकि 139 व्यक्तियों की तस्दीक की गई और पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 9 भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।

20 जनवरी को शुरू किया था अभियान

ज्ञात रहे कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त सूबा बनाने के लिए शुरू की एक निर्णायक जंग 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की तरफ से शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल के साथ राज्य भर में विशेष कार्यवाहियों की जा रही है। वांछित अपराधियों/ गैंगस्टरों के बारे जानकारी और अपराध एंव अपराधिक गतिविधियों के बारे सूचना देने के लिए लोग गुप्त तौर पर एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 पर संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़ें : Punjab CM Health News : पंजाब सीएम की दोबारा बिगड़ी तबीयत

  • TAGS
  • [post_tags]