Chandigarh Crime News : 1 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

0
295
Chandigarh Crime News : 1 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 1 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश भर में पुलिस ने की छापेमारी, 97 नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पुलिस टीमों ने अपनी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 434वें दिन भी जारी रखते हुए आज 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 989 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 18 किलो भुक्की, 316 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2300 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 434 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,232 हो गई है। नशा छुड़ाओ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 8 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

एक मार्च 2025 को चलाया गया था विशेष अभियान

ज्ञात रहे कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पिछले साल एक मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस अभियान को युद्ध नशे विरुद्ध का नाम दिया गया था। जोकि तब से लेकर अब तक लगातार जारी है।

प्रदेशभर में 536 ठिकानों पर की छापेमारी

पंजाब में अपराधियों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम गैंगस्टरों ते वार के 109वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 536 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

109वें दिन पुलिस टीमों ने 17 हथियारों समेत 221 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,850 हो गई है। इसके अलावा 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 41 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब में कभी नफरत का बीज नहीं पनप सकता : मान

  • TAGS
  • [post_tags]