Punjab Police Extradites Gangster Amrit Dalam: पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को मोल्दोवा से प्रत्यर्पित कर भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस के मुताबिक यह किसी यूरोपीय देश से राज्य पुलिस द्वारा कराया गया पहला सफल प्रत्यर्पण है। अमृत दलम पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और नशे से जुड़े कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ UAPA और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पंजाब में 21 आपराधिक मामले हैं।
छह महीने तक चला ऑपरेशन
पंजाब के DGP गौरव यादव के मुताबिक अमृत दलम को भारत वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ के तहत करीब छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया गया। इस अभियान में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों और विदेशी अधिकारियों के साथ समन्वय किया। लगातार खुफिया निगरानी, सूचनाओं के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी एवं कूटनीतिक प्रयासों के बाद पुलिस उसे भारत वापस लाने में कामयाब रही।
First-ever extradition from Europe secured by Punjab Police
In a major breakthrough against transnational organised crime, Punjab Police with the assistance of central agencies has secured the extradition of fugitive criminal Amritpal Singh @ Amrit Dalam, a key operative of the Jaggu Bhagwanpuria Gang, from the Republic of Moldova. He is wanted in multiple cases of murders , attempt to murder, UAPA, Arms Act and Narcotic offences etc.
This is the first-ever extradition secured by Punjab Police from a European country, marking a significant milestone in our fight against organised crime.
The success of Operation Eastern Reach, a six-month intelligence-led international manhunt, was made possible through sustained surveillance and close coordination of AGTF Punjab & OFTEC Punjab with central agencies and international partners.
I commend Anti Gangster Task Force (#AGTF) Punjab & Overseas Fugitive Tracking and Extradition Cell (#OFTEC) Punjab for their relentless efforts.
We thank the Moldovan authorities, Azerbaijan Authorities, IPCU-CBI, Ministry of Home Affairs, the Ministry of External Affairs and all other central agencies as part of this international cooperation.
@PunjabPoliceInd remains firmly committed to ensuring that criminals, wherever they hide, are brought back to face the law.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 12, 2026
मार्च में मोल्दोवा में पकड़ा गया था
अमृत दलम को इससे पहले मार्च 2026 में मोल्दोवा सीमा पर हिरासत में लिया गया था। उसकी गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की ओर से जारी कराए गए इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर हुई थी। उस समय पंजाब पुलिस ने बताया था कि अमृत दलम लंबे समय से विदेश में रहकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक पहले वह UAE में था और बाद में मोल्दोवा चला गया। मोल्दोवा में हिरासत के बाद उसके प्रत्यर्पण और भारत वापसी के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।
21 मामलों में वांछित अमृत दलम
पंजाब पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम के खिलाफ राज्य में 21 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के पांच मामले, आर्म्स एक्ट से जुड़े नौ मामले, NDPS एक्ट का एक मामला और UAPA तथा विस्फोटक पदार्थों से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा जबरन वसूली और फर्जी पासपोर्ट से जुड़े मामले भी उसके खिलाफ दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ दर्ज मामलों में से चार फिलहाल बटाला में ट्रायल के स्तर पर हैं, जबकि बाकी मामलों की जांच अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में चल रही है।
विदेश से गैंग चलाने का भी आरोप
पुलिस का आरोप है कि अमृत दलम विदेश में रहकर पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिए जबरन वसूली और हिंसक वारदातों को अंजाम देने की साजिश करता था। उसके गिरोह पर टारगेट किलिंग, हथियारों की तस्करी और धमकी देकर वसूली जैसे अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। मार्च में उसकी गिरफ्तारी के समय पुलिस ने बताया था कि वह पंजाब में कारोबारियों और ज्वेलर्स को रंगदारी के लिए फोन करता था। उसके कुछ सहयोगियों को भी पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। हाल थाने में दर्ज एक डबल मर्डर केस भी महत्वपूर्ण है। पंजाब पुलिस के अनुसार अमृत दलम के खिलाफ होशियारपुर जिले के बुल्लोवाल थाने में दर्ज एक डबल मर्डर केस भी महत्वपूर्ण है। इसी मामले से जुड़े इंटरपोल नोटिस के आधार पर उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ी।


