Aaj Samaj 20th Anniversary: पानी, बिजली सब्सिडी और टैक्स… बरिंदर गोयल ने खोला पिछली सरकारों का हिसाब

0
367
Aaj Samaj 20th Anniversary: पानी, बिजली सब्सिडी और टैक्स… बरिंदर गोयल ने खोला पिछली सरकारों का हिसाब
Aaj Samaj 20th Anniversary: पानी, बिजली सब्सिडी और टैक्स… बरिंदर गोयल ने खोला पिछली सरकारों का हिसाब

Aaj Samaj 20th Anniversary: आईटीवी नेटवर्क द्वारा संचालित हिन्दी समाचार पत्र ‘आज समाज’ की 20वीं वर्षगांठ पर आज चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक हस्तियों के अलावा अन्य क्षेत्रों के कई दिग्गज भाग ले रहे हैं।

सांसद कार्तिकय शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा और कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। इसके अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आखिरी टेल तक पहुंचाया पानी : बरिंदर गोयल

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि राज्य में आखिरी टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा और सरकार ने यह वादा पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि अब उन इलाकों तक भी पानी पहुंच रहा है, जहां पहले सिंचाई की सुविधाएं सीमित थीं।

कर्ज के मुद्दे पर पिछली सरकारों पर निशाना

कर्ज के मुद्दे पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि पिछली सरकारें राज्य पर करीब 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई थीं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बोझ बिजली बोर्ड की सब्सिडी का था। मौजूदा सरकार ने न सिर्फ बिजली बोर्ड की सब्सिडी का भुगतान किया,

बल्कि कर्ज पर लगने वाला ब्याज भी अदा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार सालों में सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है और साथ ही जीएसटी चोरी पर भी सख्ती से रोक लगाई गई है।

एसवाईएल मुद्दा पुराना, पहले क्यों नहीं हुआ हल?

एसवाईएल (SYL) मुद्दे पर बात करते हुए बरिंदर गोयल ने कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है, बल्कि काफी पुराना मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक ही पार्टी की सरकारें थीं, तब इस मुद्दे का समाधान क्यों नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें : Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

  • TAGS
  • [post_tags]