Chandigarh Breaking News : आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपए जारी : डॉ. बलजीत

0
299
Chandigarh Breaking News : आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपए जारी : डॉ. बलजीत
Chandigarh Breaking News : आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपए जारी : डॉ. बलजीत

प्रदेश के 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला योजना का सीधा लाभ

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए 728.48 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जिससे 1.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार कदम उठा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।

ये परिवार हैं योजना के लिए पात्र

मंत्री ने बताया कि कोई भी परिवार जो पंजाब का स्थाई निवासी हो और गरीबी रेखा से नीचे आता हो, तथा अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो, वह इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र है। उन्होंने आगे बताया कि एक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए इस स्कीम के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

जरुरतमंद परिवारों का सहारा बनी योजना

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह होता है तो माता-पिता के लिए यह खुशी के साथ-साथ चिंता का भी समय होता है, लेकिन पंजाब सरकार की आशीर्वाद स्कीम ने हजारों परिवारों की चिंताओं को कम करके उनके घरों में खुशियों के दीये जलाए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कीम गरीब माता-पिता के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है, जिससे वे अपनी बेटियों को इज्जत, सम्मान और खुशहाल भविष्य के साथ विदा करने में सक्षम बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में विश्व स्तरीय बागवानी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा : मान

  • TAGS
  • [post_tags]