Punjab Band 27 अगस्त: सरकारी कर्मचारियों की ‘महाहड़ताल’, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा प्रभावित

0
164
Punjab Bandh on 27 August 2026, Punjab Bandh on 27 August 2026, Punjab Bandh on 27 August, Punjab Bandh Tomorrow, Punjab Bandh Timings, Punjab Bandh Open Closed, Punjab Bandh Demands, पंजाब बंद 27 अगस्त, पंजाब बंद, सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल
पंजाब बंद 27 अगस्त: सरकारी कर्मचारियों की ‘महाहड़ताल’

चंडीगढ़. पंजाब में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सरकारी कर्मचारी और पेंशनर संगठन अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी ‘महाहड़ताल’ करने का ऐलान किया है. कर्मचारी संगठनों की माने तो सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से छुट्टी लेकर लेकर प्रदर्शन और रैलियों में शामिल होने की योजना बना रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक सेवाओं के रोज मर्रा के काम काज पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद है.

अगर कोई किसी काम की वजह से सरकारी दफ्तर में जाने की योजना बनाए तो गुरुवार, 27 अगस्त को घर से निकलने से पहले अपडेट लेकर ही बाहर कदम रखें. सरकारी स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट को संबंधित संस्थान जाने से पहले दिन की स्थिति की जानकारी हासिल कर लें. प्राइवेट स्कूल और कॉलेज यहां तक कि प्राइवेट संस्थानों पर भी इस हड़ताल का असर देखने को मिले जरूरी नहीं.

क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें?

काफी समय से टल रहे महंगाई भत्ते (DA) की किस्तों और एरियर का भुगतान
17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों से जुड़े वेतन प्रावधानों की समीक्षा
संविदा और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना
लंबित वेतन आयोग और अन्य सेवा संबंधी लाभ लागू करना
पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करना
कर्मचारियों को केंद्रीय पैटर्न के अनुरूप वेतन एवं अन्य लाभ देना
नए कर्मचारियों पर लागू तीन साल की प्रोबेशन अवधि खत्म करना

27 अगस्त को कितने बजे रहेगा बंद?

फिलहाल इस आंदोलन को लेकर कोई भी तय समय निर्धारित नहीं है. आंदोलन का ऐलान करने वाले संगठन की तरफ से सड़क बंद या चक्का जाम कब से कब तक रहेगा इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि जो भी सरकारी कर्मचारी हैं वो कामकाज के दौरान सामूहिक अवकाश के लिए प्रदर्शन कर सकते है. चंडीगढ़ के सेक्टर-17 और विभिन्न जिलों के मुख्यालयों में रैलियां किए जाने का प्रस्ताव किया गया है.

क्या-क्या प्रभावित रहेगा?

सरकारी दफ्तर: इस महाहड़ताल की वजह से DC, SDM, तहसील, राजस्व और अन्य सरकारी कार्यालयों में होने वाले नियमित कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है.

सेवा केंद्र: आम लोगों से जुड़े सेवाओं कार्यों के काम के भी इसके प्रभावित होने की उम्मीद है.

सरकारी स्कूल-कॉलेज: 27 अगस्त को जिस महाहड़ताल की घोषणा की जा रही है उसमें शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भागीदारी की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है. पंजाब सरकार की तरफ से अभी तक सरकारी स्कूलों को बंद रखने की किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है.

सरकारी अस्पताल: आपातकालीन सेवाएं इस दौरान जारी रहेगी जबकि OPD सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है.

परिवहन: सड़क जाम होने की स्थिति में पंजाब रोडवेज, PUNBUS और अन्य सरकारी परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती है. अगर इसमें कर्मचारियों की भागीदारी हुई तो व्यवधान पैदा हो सकता है.

क्या बाजार और सड़कें बंद रहेंगी?

अब जो जानकारी इस हड़ताल को लेकर सामने आई है उसके मुताबिक यह सिर्फ सरकारी संस्थानों तक ही सीमित रहेगा. ऐसे में बाजार या सड़कें बंद नहीं होंगी. निजी बाजार और सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां चलने की उम्मीद है. रैलियों वाले इलाकों में स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

  • TAGS
  • [post_tags]