BSF ने घुसपैठ कर रहे संदिग्ध को किया ढेर, कंटीली तार पार करने की कोशिश, अमृतसर बॉर्डर पर हुई घटना

0
141
पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहा संदिग्ध को BSF ने मारी गोली

अमृतसर. भारत और पाकिस्तान के पास सीमा पर फिर से हलचल देखने को मिली है. अमृतसर के दाओके गांव में कंटीले तारों की बाड़ के पास से एक संदिग्ध भारत में घुसने की कोशिश करता हुआ पाया गया. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने तुरंत एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर रहे इस शख्स को गोली मारकर ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक यह घटना घरिंडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. बीएसएफ की गोली से मारे गए शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं बरामद हुआ है. इस घटना को बाद BSF जवानों ने घरिंडा पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह की है जब डाके गांव के पास कंटीले तारों से लगे सीमा पर जवान रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे. BSF के इन जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के पास झाड़ियों में कुछ हलचल होती दिखाई पड़ी. इस पर एक्शन लेते हुए जवानों ने संदिग्ध को झाड़ियों से बाहर आकर खुद को सरेंडर करने कहा. कुछ देर तक कोई हलचल नहीं हुई लेकिन फिर वह शख्स बाहर निकला और कंटीले तारों वाली सीमा की बाड़ की तरफ भागने लगा. ये देखने के बाद जवानों को गोली चलाना पड़ा.

रोकने के बाद भी तेजी से बढ़ता रहा

मारे गए शख्स को हमारे जवानों ने सहयोग करने और सरेंडर करने का विकल्प दिया था. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने बॉर्डर के करीब कांटे की तारों के पास उस व्यक्ति को पीछे लौट जाने की बात कही गई. उसे आगे ना बढ़ने कर वहीं रुकने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद भी पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा की तरफ लगातार बढ़ता ही जा रहा था. लगातार चेतावनी देने के बाद BSF के जवानों ने फायरिंग की. गोली उस शख्स को लगी और वो मौके पर ही मारा गया. इस घटना के होने के बाद BSF की तरफ से तुरंत ही घरिंडा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी. मारे जाने वाले शख्स की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही उसके भारत-पाकिस्तान सीमा को पार करने के कारण का पता लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई.

  • TAGS
  • [post_tags]